यूपी में भ्रूण का लिंग जानने के लिए पत्नी का हंसिया से पेट चीरने वाले शख्स को हुई उम्रकैद
बदायूं (यूपी) की एक अदालत ने 8 माह की गर्भवती पत्नी का हंसिया से पेट चीरने वाले शख्स को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। सरकारी वकील के अनुसार, शख्स 5 बेटियों का पिता है और पत्नी के गर्भवती होने पर उसने सितंबर 2020 में 'तेरा पेट फाड़कर देखूंगा कि इसमें लड़का है या लड़की' कहकर घटना को अंजाम दिया था।