यूपी में मंदिर के भीतर पुजारी की धारदार हथियार से वार कर की गई हत्या
सीतापुर (उत्तर प्रदेश) में एक पुजारी की मंदिर में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि पुजारी को आखिरी बार होलिका दहन कार्यक्रम में देखा गया था। वहीं, कांग्रेस ने कहा, "(मुख्यमंत्री योगी) आदित्यनाथ के गुंडाराज में पुजारी भी सुरक्षित नहीं हैं। यह पुजारी की हत्या नहीं बल्कि कानून-व्यवस्था की भी हत्या है।"