यूपी में मथुरा-वृंदावन का 10 वर्ग किमी क्षेत्र तीर्थस्थल घोषित, मांस बिक्री पर रोक
उत्तर प्रदेश सरकार ने मथुरा-वृंदावन में 'कृष्ण जन्मभूमि' के आसपास 10 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को तीर्थस्थल घोषित किया है। तीर्थस्थल घोषित क्षेत्र में नगर निगम के कुल 22 वॉर्ड हैं और इनमें शराब व मांस की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। राज्य सरकार ने इससे पहले मथुरा में शराब और मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था।