यूपी में महिला टीचर को 'अब बदमाशी नहीं करूंगा' कहता दिखा बच्चा, वायरल हुआ वीडियो

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के एक स्कूल का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें अपनी टीचर को 'किस' देकर एक बच्चा उन्हें मनाता हुआ दिख रहा है। वीडियो में टीचर से माफी मांगते हुए बच्चा बार-बार कह रहा है, "अब बदमाशी नहीं करूंगा।" टीचर ने 'यूपी तक' को बताया कि उन्होंने ऐक्टिंग कर कहा था, "मैं नाराज़ हूं आपसे, बात नहीं करूंगी।"