यूपी में महिला ने 3 बच्चों को ज़हर देने के बाद खुद भी खाया, चारों की हुई मौत

सीतापुर (उत्तर प्रदेश) में करीब 32 वर्षीय महिला ने पति से कहासुनी के बाद कथित तौर पर अपने 3 बच्चों को ज़हर खिलाकर खुद भी ज़हर खा लिया जिससे चारों की मौत हो गई है। एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्चों की उम्र 3, 5 और 8 वर्ष थी।