यूपी में महिला ने बेटे की फावड़े से काटकर की हत्या, आंगन में लकड़ियां रखकर जलाया शव

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक महिला ने अपने 4 वर्षीय बेटे की फावड़े से काटकर हत्या कर दी है। महिला ने हत्या के बाद शव को कथित तौर पर चूल्हे पर जलाने का प्रयास किया और ना जलने पर घर के आंगन में लकड़ियां रखकर शव जला दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।