यूपी में महिला ने सौतेले पिता के परिवार पर लगाया रेप का आरोप; घटना के 28 साल बाद केस दर्ज

अलीगढ़ (यूपी) में सेना के एक पूर्व अधिकारी की पत्नी (35) ने अपने सौतेले पिता के परिजन पर रेप का आरोप लगाते हुए पति की मदद से एफआईआर दर्ज करवाई है। बकौल पीड़िता, पहली बार 7 साल की उम्र में उनका रेप हुआ। पीड़िता के अनुसार, घटना की जानकारी देने पर उनकी मां ने उनसे चुप रहने को कहा था।