आगरा (उत्तर प्रदेश) में मां के साथ आंगन में सो रहे सवा महीने के बच्चे को जंगली बिल्ली खींचकर ले गई और उसे नोच-नोचकर मार डाला। बकौल रिपोर्ट्स, तलाश करने पर परिजन को खेत में बिल्ली बच्चे को नोचती हुई मिली थी जिसके बाद लोगों ने लाठी-डंडे से मारकर बिल्ली को भगाया। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है।