पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लखीमपुर खीरी (यूपी) हिंसा में मारे गए किसानों और पत्रकार के परिजन के लिए ₹50-₹50 लाख के मुआवज़े की घोषणा की। इससे पहले यूपी सरकार लखीमपुर हिंसा में जान गंवाने वाले किसानों के परिजनों के लिए ₹45 लाख के मुआवज़े का ऐलान कर चुकी है।