inshorts

यूपी में मिलीं 3,800 साल पुरानी तांबे की आकृतियां और हथियार; तस्वीर आई सामने

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तांबे की बनीं मानव आकृतियां, खंजर और भाले जैसे हथियार मिलने का दावा किया है। एएसआई के अधिकारियों के मुताबिक, ये आकृतियां-हथियार तकरीबन 3800 साल पुरानी हैं और 97-98% तांबे की हैं। बकौल अधिकारी, ये अवशेष किसान द्वारा अपने खेत में एक टीले को समतल करने के दौरान मिले।