यूपी में मुख्तार से जुड़े मामले में लापरवाही बरतने पर बांदा जेल के जेलर व 2 अफसर किए गए निलंबित

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल के जेलर योगेश कुमार, डिप्टी जेलर राजेश कुमार और अरविंद कुमार को माफिया मुख्तार अंसारी को लाने ले जाने में लापरवाही बरतने को लेकर निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले अंसारी ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर कर आरोप लगाया था कि उसे जेल में खाने में ज़हर मिलाकर दिया जा रहा है।

Load More