यूपी में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और कार की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, 4 लोग ज़िंदा जले
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक निजी बस और एक कार में टक्कर होने के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई जिसका वीडियो सामने आया है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आग बुझाने का काम जारी है और कार में 4 लोगों के शव दिखाई दे रहे हैं।