गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में खुद को हिंदू बताकर एक लड़की पर शादी का दबाव बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, आरोपी ऑटो चालक है और पीड़िता उसके ऑटो से कॉलेज आती-जाती थी जिसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई। लड़की को बाद में पता चला कि आरोपी दूसरे समुदाय का है।