यूपी में यूट्यूब से तरीका सीखकर युवक ने छापे ₹15 लाख के नकली नोट, किया गया गिरफ्तार
महोबा (यूपी) में पुलिस ने एक 21-वर्षीय युवक के ठिकाने से ₹15.60 लाख से अधिक के नकली नोट बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी ने यूट्यूब से नकली नोट छापने का तरीका सीखा था और एक महीने में इन नोटों को छापा था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।