शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में राम गंगा नदी पर बना पुल ढह गया जिसके कारण यातायात प्रभावित हुआ और किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस दौरान पुल से एक कार गुज़र रही थी और वह बीच में अटक गई। बकौल रिपोर्ट्स, यह पुल 2008 में करीब ₹11 करोड़ की लागत से बना था।