यूपी में रामचरितमानस की प्रतियां फाड़कर जलाए जाने के वीडियो की पुलिस ने शुरू की जांच

अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के सदस्यों ने रामचरितमानस को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के समर्थन में रविवार को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में रामचरितमानस की प्रतियां फाड़कर जलाईं। पुलिस ने घटना के वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। मौर्य ने कहा था, "रामचरितमानस में...जाति व वर्ग विशेष को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं।"

Load More