राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कानपुर (उत्तर प्रदेश) दौरे के लिए उनकी सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा दस्तावेज़ कुछ वॉट्सऐप ग्रुप्स पर सर्कुलेट होने के बाद जांच का आदेश दिया गया है। कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया, "जांच की जाएगी कि दस्तावेज़ सार्वजनिक करने के पीछे कौन लोग हैं और इस कार्य के पीछे मकसद क्या था।"