यूपी में रिश्तेदारों की पिटाई से गर्भवती महिला का समय से पहले हुआ प्रसव, नवजात की हुई मौत
आगरा (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स अपनी नवजात बच्ची का शव लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा और बताया कि उसके 2-रिश्तेदारों ने उसकी 6-माह की गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट की जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़ित के मुताबिक, समय पूर्व प्रसव होने के कारण नवजात की मौत हो गई। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।