अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में शनिवार सुबह एक युवक ने अपने 65-वर्षीय दादा की कथित तौर पर बल्ले से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मृतक ने पोते पर उसके बैंक खाते से ₹25,000 निकालने का आरोप लगाया था जिसे लेकर दोनों में विवाद हुआ था। बकौल पुलिस, आरोपी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।