उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म पर अपनी मां के बगल में सो रहे 7-महीने के बच्चे का एक शख्स ने अपहरण कर लिया। सीसीटीवी फुटेज में शख्स पहले महिला के पास से गुज़रता हुआ और फिर लौटकर बच्चे को उठाकर भागता दिख रहा है। मथुरा पुलिस के मुताबिक, बच्चे की बरामदगी के लिए टीम बनाई गई है।