यूपी में लव मैरिज के कुछ दिन बाद कमरे में फंदे से लटके मिले पति-पत्नी के शव
जौनपुर (यूपी) में एक पति-पत्नी के शव सोमवार को घर के कमरे में फंदे से लटके मिले और दोनों के खुदकुशी करने की आशंका जताई गई है। दोनों ने हाल ही में लव मैरिज की थी। मृतक के भाई के मुताबिक, लड़की के परिजन शादी से नाखुश थे और वे उसकी मार्कशीट नहीं दे रहे थे जिससे पति-पत्नी परेशान थे।