उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है जिनमें वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश, गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह व गाज़ियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. शामिल हैं। अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज व आगरा के पुलिस प्रमुखों का भी तबादला हुआ है। लक्ष्मी सिंह को गौतमबुद्ध नगर का पुलिस आयुक्त बनाया गया है।