प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) में निर्माणाधीन सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के निरीक्षण के दौरान सपा विधायक आर.के. वर्मा द्वारा हाथ से धक्का लगाने पर उसकी दीवारें भर-भराकर गिर गईं। बकौल वर्मा, "ऐसे घटिया निर्माण कार्य से सरकार युवाओं का भविष्य तैयार नहीं कर रही...(बल्कि) यह उनके मौत का इंतज़ाम है।" बकौल रिपोर्ट्स, ₹100 करोड़ की लागत से इसका निर्माण हो रहा है।