यूपी में वॉल्वो बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की हुई मौत, 27 हुए घायल

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया है कि बाराबंकी में गुरुवार सुबह देवा थाना क्षेत्र में वॉल्वो बस और ट्रक की टक्कर में बस के 9 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 27 यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, बस दिल्ली से बहराइच जा रही थी। घटना के संबंध में पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 9454417464 जारी किया है।