यूपी में शख्स ने किया 8 वर्षीय चचेरी बहन का रेप, लहूलुहान हालत में मिली बच्ची
अमरोहा (उत्तर प्रदेश) में एक 25 वर्षीय शादीशुदा शख्स द्वारा अपनी 8 वर्षीय चचेरी बहन का रेप किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची के रोने की आवाज़ सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों को बच्ची लहूलुहान हालत में मिली। पुलिस ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।