यूपी में शख्स ने कुत्ते के जन्मदिन पर ग्रामीणों को बुलाकर दी दावत, डांसर्स का रखवाया डांस
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स द्वारा अपने पालतू कुत्ते के जन्मदिन पर पूरे गांव के लोगों को बुलाकर दावत दिए जाने का मामला सामने आया है। शख्स ने कुत्ते से केक भी कटवाया और उसके जन्मदिन पर महिला डांसर्स का डांस भी आयोजित किया। कुत्ते के जन्मदिन के फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।