बलिया (उत्तर प्रदेश) में सूदखोरों से परेशान होकर एक शख्स ने रविवार रात ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में लिखा, "मुझे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भरोसा है कि वह मुझे न्याय दिलाएंगे, मैं भगवान से यह भी दुआ करता हूं कि वह देश के प्रधानमंत्री बनें।" पुलिस ने कहा, "आवश्यक कार्रवाई जारी है।"