यूपी में शराब के नशे में 3 लड़कियों ने पुलिसकर्मियों से की गाली-गलौज, तोड़ा मोबाइल फोन

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें 3 लड़कियां बीच सड़क पर शराब के नशे में पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करती दिख रही हैं। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान लड़कियों ने वीडियो बना रहे एक पुलिसकर्मी का मोबाइल फोन सड़क पर पटककर तोड़ दिया। लड़कियों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया गया है।