बांदा (उत्तर प्रदेश) में शादी के 7 माह बाद एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। वह बीमारी के बहाने शनिवार को पति संग अस्पताल गई थी और पति के दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर पर रुकने के दौरान वह फरार हो गई। बकौल पुलिस, पति की तहरीर पर मामले में केस दर्ज किया गया है।