यूपी में सगाई समारोह में जूठी प्लेट कपड़े से टच होने पर वेटर की पीट-पीटकर की गई हत्या
गाज़ियाबाद (यूपी) में एक सगाई समारोह में एक मेहमान के कपड़े से जूठी प्लेट टच होने पर मेहमानों व बैंक्वेट हॉल के संचालक ने 26-वर्षीय वेटर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी है। बकौल पुलिस, बैंक्वेट हॉल के अन्य दो कर्मचारियों ने उसके शव को जंगल में फेंका था। संचालक व दोनों कर्मचारी हिरासत में लिए गए हैं।