यूपी में सड़क पर रील बना रही महिला का मंगलसूत्र व चेन छीनकर फरार हुआ बाइक सवार बदमाश
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) के इंदिरापुरम में सड़क पर रील बना रही महिला का मंगलसूत्र व चेन छीनकर फरार होते बाइक सवार बदमाश का वीडियो सामने आया है। वीडियो में महिला कह रही है, "ले गया...मेरी तो दोनों चीज़ें गईं।" पुलिस ने घटना को लेकर कहा कि इंदिरापुरम के प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।