यूपी में सुसाइड की कोशिश कर रहे शख्स को पुलिस ने कमरे का दरवाज़ा तोड़कर बचाया

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में आत्महत्या करने के लिए फांसी लगाने की कोशिश कर रहे एक शख्स को पुलिसकर्मियों ने फिल्मी स्टाइल में कमरे का दरवाज़ा तोड़कर बचाया जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, पत्नी से विवाद होने के बाद शख्स ने आत्महत्या के इरादे से कमरा बंद कर लिया था जिसके बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी थी।