यूपी में सेना के दफ्तर में एसी के कंप्रेसर में हुआ ब्लास्ट, लगी आग
बरेली (उत्तर प्रदेश) में रेलवे स्टेशन पर स्थित सेना के मूवमेंट कंट्रोल ऑफिस (एमसीओ) में गुरुवार को एसी के कंप्रेसर में ब्लास्ट हो गया और इसके चलते आग लग गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।