इटावा (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के वॉर्ड में भर्ती मरीज़ को एक रेज़िडेंट डॉक्टर थप्पड़ मारते दिख रहा है। इस दौरान वॉर्ड में कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर डॉक्टर पर कार्रवाई होगी।