यूपी में सोसायटी की लिफ्ट में बच्ची को चाकू दिखाते युवक का वीडियो आया सामने

गाज़ियाबाद (यूपी) की एक सोसायटी की लिफ्ट में 12-वर्षीय बच्ची को चाकू दिखाते युवक का वीडियो सामने आया है। बच्ची के पिता के अनुसार, युवक ने उनसे माफी मांग ली है और इस हरकत को मज़ाक बताया है। बकौल पुलिस, वीडियो का संज्ञान लेकर युवक व एक अन्य को शांतिभंग की धारा में गिरफ्तार किया गया है।