यूपी में स्कूटर पर लड़कियों की अश्लील हरकतों के केस में जुर्माने की राशि बढ़ाकर की गई ₹80,500
गौतमबुद्ध नगर (यूपी) में स्कूटर पर अश्लील हरकतें व स्टंट करती हुईं 2 लड़कियों और एक युवक के कई वीडियो वायरल होने के मामले में ट्रैफिक पुलिस ने स्कूटर मालिक पर ₹47,500 का अतिरिक्त जुर्माना लगाया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और स्कूटर मालिक पर जुर्माने की राशि बढ़कर कुल ₹80,500 हो गई है।