यूपी में स्पोर्ट्स कैंप में खिलाड़ियों को परोसा गया शौचालय के फर्श पर रखा खाना

सहारनपुर (यूपी) के एक स्पोर्ट्स स्टेडियम में शौचालय के फर्श पर पके हुए चावल रखे जाने की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद हो गया है। शौचालय में रखे भोजन को कैंप में हिस्सा ले रहे करीब 200 खिलाड़ियों को परोसा गया। कुछ खिलाड़ियों ने स्टेडियम के एक अधिकारी के सामने यह मामला उठाया जिसके बाद रसोइयों को फटकार लगी।