यूपी में सड़क किनारे खड़े होकर गोलगप्पे खा रही 3 बहनों को कार ने कुचला, एक की हुई मौत

नोएडा (उत्तर प्रदेश) में रविवार को तेज़ रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े होकर गोलगप्पे खा रही 3 बहनों को कुचल दिया जिनमें से एक 6-वर्षीय लड़की की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, अन्य दोनों की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक, मामले में एफआईआर दर्ज कर एक शख्स को हिरासत में लिया गया है।