inshorts

यूपी में हाउसिंग सोसायटी की लिफ्ट में 25 मिनट तक फंसी रहीं तीन बच्चियां, केस दर्ज

गाज़ियाबाद (यूपी) की एक हाउसिंग सोसायटी में बुधवार को लिफ्ट खराब होने पर तीन बच्चियां उसमें फंस गईं और करीब 25-मिनट बाद बचाई गईं। घटना के सीसीटीवी फुटेज में बच्चियां रोती हुईं, अलग-अलग बटन दबाती हुईं व दरवाज़ा खोलने की कोशिश करती दिख रही हैं। लिफ्ट के 'खराब रखरखाव' के आरोपों के बीच मामले में केस दर्ज हो गया है।