यूपी सरकार कक्षा 1-8 तक के छात्रों के लिए शुरू करेगी खुशहाली पाठ्यक्रम

अधिकारियों ने बताया है कि उत्तर प्रदेश सरकार छात्रों को समाज के प्रति अधिक संवेदनशील बनाने के लिए प्रयोग के आधार पर कक्षा 1-8 तक के छात्रों के लिए खुशहाली पाठ्यक्रम शुरू करेगी। खुशहाली पाठ्यक्रम के राज्य प्रभारी सौरभ मालवीय ने बताया कि उत्तर प्रदेश की भौगोलिक और सांस्कृतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है।