यूपी सरकार की याचिका पर एससी ने ट्विटर इंडिया के पूर्व एमडी को जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने गाज़ियाबाद में मुस्लिम शख्स के साथ हुई कथित मारपीट से जुड़े वीडियो को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका पर ट्विटर इंडिया के पूर्व एमडी मनीष माहेश्वरी को नोटिस जारी किया है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने मामले को लेकर यूपी पुलिस द्वारा माहेश्वरी को पेश होने के लिए जारी किए गए नोटिस पर रोक लगा दी थी।