यूपी सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, सुहास बने खेलकूद विभाग के सचिव
उत्तर प्रदेश सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एल.वाई. को अब राज्य के खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है और ज़िले के नए डीएम मनीष कुमार वर्मा होंगे। सुल्तानपुर के डीएम रवीश गुप्ता अब अपर महानिरीक्षक (निबंधन) और प्रमोद कुमार उपाध्याय पंचायती राज के निदेशक होंगे।