उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को शादी समारोह और अन्य कार्यक्रमों को खुली जगहों पर आयोजित करने की अनुमति दे दी। आयोजन के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना और प्रवेश द्वार पर कोविड-19 हेल्प डेस्क स्थापित करना अनिवार्य होगा। इससे पहले यूपी सरकार ने बंद और खुली जगहों पर अधिकतम 100 लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति दी थी।