यूपी सरकार ने पंजाब के सीएम को लखीमपुर में प्रवेश की अनुमति देने से किया इनकार
उत्तर प्रदेश सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लखीमपुर खीरी में प्रवेश की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। सरकारी आदेश के अनुसार, लखीमपुर में लागू धारा 144 के कारण अनुमति नहीं दी जा सकती। पंजाब सरकार ने यूपी सरकार से मुख्यमंत्री के चॉपर के उतरने व उड़ान भरने के लिए अनुमति मांगी थी।