inshorts

यूपी सरकार ने रात्रि कर्फ्यू में दी 1-घंटे की ढील, रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक होगा लागू

उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में रात्रि कर्फ्यू के समय में 1-घंटे की ढील देने का मंगलवार को ऐलान किया। रात्रि कर्फ्यू अब रोज़ रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू होगा जो इससे पहले रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू होता था। गौरतलब है, राज्य में कोविड-19 के 227 सक्रिय मामले हैं।