inshorts

यूपी सरकार ने सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को भेजे गए रिकवरी नोटिस लिए वापस

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को भेजे गए संपत्ति नुकसान की रिकवरी के नोटिस वापस ले लिए गए हैं। कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार 2019 में शुरू हुई कार्रवाई के बाद कथित प्रदर्शनकारियों से वसूली गई संपत्ति वापस करे। बकौल कोर्ट, 2019 में शुरू हुई कार्रवाई कानून के विपरीत थी।