उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर में 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एक महिला संग आए एक बच्चे को चॉकलेट देते हुए कहा, “अरे खाएगा न?” ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो में मुख्यमंत्री चॉकलेट का रैपर फाड़ते दिख रहे हैं।