यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सूर्यकुमार यादव से अपने आवास पर की मुलाकात, शेयर की तस्वीर
लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को न्यूज़ीलैंड पर भारत की 6 विकेट से जीत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव से अपने आवास पर मुलाकात की। योगी आदित्यनाथ ने सूर्यकुमार के साथ तस्वीर शेयर कर ट्वीट किया, "ऊर्जावान नौजवान सूर्यकुमार यादव (मिस्टर 360°) के साथ अपने आवास पर।"