संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2015 की टॉपर व आईएएस अधिकारी टीना डाबी बुधवार को जयपुर में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. प्रदीप गवांडे से शादी करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 5-स्टार होटल में आयोजित इस शादी में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि दोनों ने मार्च 2022 में ही सगाई की थी।