यूपीएससी 2015 की टॉपर टीना डाबी के पूर्व पति अथर आमिर खान ने की सगाई, शेयर की तस्वीर

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2015 की टॉपर टीना डाबी के पूर्व पति और इस परीक्षा के दूसरे टॉपर अथर आमिर खान ने डॉक्टर मेहरीन काज़ी के साथ सगाई की है। श्रीनगर के म्यूनिसिपल कमिश्नर खान ने इंस्टाग्राम पर मेहरीन के साथ तस्वीर शेयर की है। इससे पहले अप्रैल में डाबी ने आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे के साथ शादी की थी।